JanjgirChampa Action : खनिज विभाग ने 1 चेन माउंटेन, 4 ट्रेलर, 1 हाइवा और 6 ट्रैक्टर को जब्त किया, बलौदा क्षेत्र में की गई कार्रवाई, रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते वाहन कार्रवाई, अनियमितता पर रेत खदान को नोटिस जारी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के पहरिया, पंतोरा, केराकछार और देवरी में खनिज का अवैध परिवहन करते 12 वाहनों को जब्त किया है. खनिज विभाग ने 1 चेन माउंटेन, 4 ट्रेलर, 1 हाइवा और 6 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की है और खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा. साथ ही, खनिज विभाग ने अनियमितता के सम्बंध में केराकछार रेत खदान को नोटिस जारी किया गया है.

 



दरअसल, बलौदा क्षेत्र में खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद अफसरों ने टीम बनाकर कार्रवाई की है. खनिज विभाग ने 12 वाहनों को पकड़ा है और खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. खनिज विभाग की टीम जांच के लिए देवरी रेत खदान पहुंची तो वहां 1 चेन माउंटेन को सील किया गया है. सभी 12 वाहनों को सुरक्षार्थ बलौदा थाना और पंतोरा उपथाना में रखा गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!