Sakti Big News : NCP के प्रदेश अध्यक्ष और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा को फोन पर रूपये की मांग करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की मिली धमकी, बेटी को भी मिली धमकी, जांच में जुटी सक्ती पुलिस

सक्ती. NCP के प्रदेश अध्यक्ष और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा से कल रात रूपये की मांग करते हुए गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी मिली है. कुछ दिन पहले उनकी बेटी को भी रूपये की मांग करते हुए धमकी भरा फोन आया था. घटना की शिकायत सक्ती थाने में की गई है.

 



पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने बताया कि ‘मोर पैसा मोर जमा पूंजी वापस करो के तहत हस्ताक्षर अभियान’ उन्होंने शुरू किया है, तब से मेरे और परिवार को धमकी भरे फोन आ रहे हैं, वहीं कल रात में 8: 45 में उनके नंबर पर फोन आया और धमकी देते हुए रूपये की मांग की गई. इस दौरान गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी देने लगा. पूर्व में 10 मई की उनकी बेटी नताशा वर्मा के फोन पर भी रूपये की मांग करते हुए धमकी भरा फोन आया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breakilng : प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, सारागांव थाना में थे पदस्थ, SP ने आदेश जारी किया... शराब तस्कर को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप... SP ने कहा, 'जांच में तथ्य मिला तो होगी FIR, DSP करेंगी जांच'

धमकी भरे फोन आने के बाद नोबल वर्मा ने घटना की जानकारी उनके निज सुरक्षा अधिकारी दिलीप कुमार को दी, जिसके बाद निज सुरक्षा अधिकारी ने सक्ती थाने में घटना की लिखित शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

आपको बता दें कि नोबेल वर्मा वर्तमान में NCP के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वह अविभाजित मध्यप्रदेश के समय में 1993 से 1998 तक कांग्रेस से विधायक और राजस्व मंत्री रहे. इसके बाद 2003 से 2008 छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर विधानसभा में NCP से एक मात्र विधायक बने थे.

उनके पिता भवानी लाल वर्मा 1967 से 1990 के बीच 23 साल तक विधायक रहे और 3 बार श्यामा चरण और अर्जुन सिंह के मंत्री मंडल में मंत्री रहे, 1992 से 1997 तक जांजगीर लोकसभा के सांसद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी किया, बनाई गई है पुलिस की विशेष टीम... देखिए बदमाश का स्केच...

Related posts:

error: Content is protected !!