Sakti BJP Protest : शराब घोटाले को लेकर महिला मोर्चा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया गया गया पुतला दहन

सक्ती. सक्ती के अग्रसेन चौक के पास छत्तीसगढ़ के हुए शराब घोटाले को लेकर महिला मोर्चा में नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया है.

 



इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कमलेश जांगड़े ने कहा कि ईडी के छापे में पाया गया है, कांग्रेस सरकार के द्वारा दो हजार करोड़ का शराब घोटाला किया गया है. इसके विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया है. आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं कांग्रेस सरकार से त्रस्त है, आज आए दिन हमारी बेटियों का शोषण हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नीति और नियत दोनों ही खराब है, छत्तीसगढ़ में जितना बड़ा शराब घोटाला हुआ है, वह बिहार के लालू प्रसाद को भी पीछे छोड़ दिया है, दो हजार करोड़ से भी अधिक का भ्रष्टाचार ईडी के छापें से उजागर हुआ है. आज भ्रष्टाचार के विरोध में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!