Janjgir Accident : पामगढ़ अस्पताल के सामने बाइक सवार ने दूसरी बाइक में सवार मामा-भांजे को मारी ठोकर, बाइक चला रहे भांजे को आई चोट

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के अस्पताल के सामने सगाई कार्यक्रम से वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार मामा-भांजा को ठोकर मारने वाले अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति के ख़िलाफ़ पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुरपा के रहने वाले बलराम सहिस ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने भांजा दीपक कुमार सागर के साथ किरारी गांव सगाई कार्यक्रम में गए थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

वापस आते वक्त पामगढ़ अस्पताल के पास शिवरीनारायण की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दी. इससे बाइक चला रहे भांजे दीपक कुमार को चोट आई है. फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!