जब दूरदर्शन पर आते थे ये 5 धार्मिक शो, सूनी पड़ जाती थीं गलियां, घर में बैठ हाथ जोड़कर टीवी देखते थे लोग. पढ़िए…

दूरदर्शन पर आने वाले धार्मिक शोज की खूब पॉपुलैरिटी रही है. इन शोज के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते थे. खासतौर पर रविवार को. रविवार सुबह ‘रंगोली’ के बाद दो-तीन धार्मिक सीरियल्स आते थे और सभी लोग टीवी के आगे हाथ जोड़कर बैठ जाते थे. सड़कों और गलियों पर सन्नाटा पसर जाता था. यहां हम आपको 5 टीवी शोज के बारे में बता रहे हैं.

 



 

 

 

 

सबसे पहला नाम ‘रामायण’ का आता है. साल 1987 में दूरदर्शन पर ऑन एयर हुए रामायण का लोग बेसब्री से इंतजार करते थे. शो में राम की भूमिका अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया ने सीता की और सुनील लाहिड़ी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी. लॉकडाउन के बीच शो का दूरदर्शन पर दोबार से प्रसारण हुआ, तो इसमें काम करने वाले सितारों को फिर से प्रसिद्धि मिली.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

 

 

 

‘रामायण’ के बाद ‘महाभारत’ भी दूरदर्शन पर चर्चित सबसे लोकप्रिय शो था. यह शो 1988 में ऑन एयर हुआ. इस शो ने गीता के सभी अध्यायों को जीवंत किया. सबसे ज्यादा संजय-धृतराष्ट्र संवाद और श्रीकृष्ण के अर्जुन को उपदेश वाले सींस और डायलॉग्स पर रील्स और छोटी-छोटी क्लिप आज भी खूब वायरल होती है.

 

 

 

‘श्री कृष्ण’ भी दूरदर्शन का सबसे चर्चित शो रहा है. शो में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, शेषनाग से लड़ाई, कंस द्वारा भेजे गए राक्षसों से लड़ाई आदि के सीन को लोग आज भी याद करते हैं. यह शो 1993 में ऑन एयर हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

 

 

 

साल 1997 में ‘ओम नमः शिवाय’ ऑन एयर हुआ. इसमें भगवान शिव की लीलाएं को दिखाया गया. सीरियल में भगवान शिव के कई अवतार और उनसे जुड़े अनेकों कथाएं देखने को मिली. इस शो को भी ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला. यह शो रात को आता था.

 

 

 

साल 1997 में ही ‘जय हनुमान’ ऑन एयर हुआ. इस शो में हनुमान का जन्म कैसे हुआ से लेकर उनकी लीलाएं और राम भक्ति को दिखाया गया. यह शो भी रात को समय आता था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!