सामूहिक विवाह में मजदूर ने 63 जोड़ों को गिफ्ट किया एक-एक प्लॉट, मजदूरी करने वाले ने दिखाई दरियादिली

बैतूल: एक परिवार ने दरियादिली दिखाते हुए सामूहिक विवाह समारोह में 63 जोड़ों को अपनी जमीन से 1-1 प्लॉट देकर नई मिसाल पेश की है। बड़ी बात ये है कि दान देने वाला परिवार खुद मजदूरी करता है।

 



बैतूल में हुए सामूहिक विवाह समारोह में बैठे इन जोड़ों के चेहरे पर अलग चमक है। हो भी क्यों न…इन्हें शादी के गिफ्ट में प्लॉट जो मिले हैं। कार्यक्रम के आयोजक हेमंत सरयाम का परिवार खुद मजदूरी करता है। इसके बाद भी उन्होंने सभी 63 जोड़ों को अपनी निजी जमीन में से 1-1 प्लॉट दिया है। दान में दिए गए इन प्लॉट की कीमत 2 करोड़ 30 लाख से भी ज्यादा है। दानवीर हेमन्त सरयाम का मकसद इन जोड़ों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

दिलचस्प बात ये भी है कि हेमंत सरयाम के पास 8 एकड़ जमीन ही हैं, लेकिन उनका दिल इससे कहीं ज्यादा बड़ा निकला। प्लॉट जैसा कीमती तोहफा पाकर विवाहित जोड़ों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नेता लोगों को सरकारी मदद दिलाकर पब्लिसिटी बटोरने में लगे रहते हैं, लेकिन हेमंत सरयाम की ये दानवीरता ऐसे लोगों के लिए सबक से कम नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!