बड़ी बहन की बारात में छोटी बहन बनी दुल्हन, जीजा से शादी करने पर अड़ गई साली और फिर…जानें

बिहार में अक्सर अजब-गजब मामले प्रकाश में आते हैं। लेकिन इस बार सामने आये मामले ने सभी को चौंका दिया। दरअसल गाँव में बारात बड़ी बहन के लिए आया था लेकिन शादी छोटी बहन की करा दी गई। हैरान कर देने वाला मामला छपरा का हैं। मामले में स्थानीय पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। आपसी समझाइस और रात भर चले हंगामे के बाद दोनों पक्ष को राजी किया जा सका।

 



पूरी घटना छपरा जिले के मंझोली गाँव के भभरा का हैं। साल भर पहले बिनटोली के रहने वाले जगमोहन महतो के बेटे राजेश का विवाह भभरा के रिंकू से तय हुई थी। इस रिश्ते के बाद अक्सर राजेश अपने ससुराल आता-जाता था। इसी दौरान उनकी नजदीकियां अपनी साली और दुल्हन की छोटी बहन पुतुल बाई से बढ़ गई। राजेश उसे घुमाता-फिरता भी था। दोनों आपसे में प्यार करने लगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

वही शादी के दिन जब राजेश की बारात गाँव पहुंची तो दुल्हन रिंकू की बहन पुतुल छत पर जा चढ़ी। उसने दूल्हे राजेश को फोन पर धमकी दिया की अगर उसने रिंकू से शादी की तो वह अपनी जान दे देगी। अपनी साली का हंगामा देख राजेश भी हैरान रह गया। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच जमकर वाद-विवाद और मारपीट हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। यहाँ पुलिस के हस्तक्षेप और आपसी रजामंदी के बाद राजेश और पुतुल ने आपस में फेरे लिए। और फिर तब जाकर पूरे ड्रामे का अंत हुआ। बहरहाल इस अनोखी शादी और जीजा-साली के रिश्ते को लेकर पूरे गाँव में चर्चा जोरो पर है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया
error: Content is protected !!