UPSC 2022 Topper : कौन हैं UPSC की टॉपर इशिता किशोर, जानिए तैयारी के Tips और IAS बनने की कहानी

नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर गरिमा हैं। जबकि तीसरे पर उमा हरति एन और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा हैं। इस बार आयोग की तरफ से कुल 933 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। वहीं, IAS के लिए 180 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में टॉप करने वाली इशिता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन्होंने यहां तक कि सफर कैसे तय किया?



श्रीराम लेडी कॉलेज से की हैं पढ़ाई
इशिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई की है। वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। परीक्षा में टॉप करने पर वह काफी खुश हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है। उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने का उनका सपना कठिनाइंयों भरा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चरौदा में सहायक संचालक मछली पालन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, मछुवारा समितियों को किया सामग्री का वितरण

IAS बनना चाहती हैं
इशिता IAS बनना चाहती हैं। मीडिया मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही सपना IAS बनने का था। यही वजह थी कि उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, खुद खर्च चलता रहे और परिवार को थोड़ा सपोर्ट मिले इसलिए उन्होंने निजी मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर रिस्क एडवाइजर की नौकरी ज्वाइन की। यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में उनका चयन हो सके, इसके लिए उन्होंने कई घंटों की पढ़ाई की और एक प्लान बनाया। और उसी हिसाब से तैयारी की।

इन अभ्यर्थियों ने बनाई टॉप-10 में जगह
1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद
8. अनिरुद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया था। इंटरव्यू का फाइनल फेज 18 मई को खत्म हुआ था। UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के मुताबिक सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir National Lok Adalat News : जिला एवं सत्र न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, कई बरसों से अलग रहे दंपति को समझाइश देकर कराई गई आपसी सुलह

error: Content is protected !!