Mithun Chakraborty की 10 यादगार फिल्में, डिस्को डांसर से लेकर अग्निपथ में निभा चुके हैं अहम भूमिका

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के सफल कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनका करियर चार दशकों से भी लंबा रहा है। 16 जून को वह 73 वर्ष के हो जाएंगे। अब हम उनकी 10 शानदार फिल्मों की जानकारी लेकर आए हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस ने रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था।



मृगया 1976
इस फिल्म का निर्देशन मृणाल सेन ने किया था। यह मिथुन की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी दिया गया था।

सुरक्षा 1979
मिथुन चक्रवर्ती को लोकप्रियता सुरक्षा फिल्म के रिलीज होने के बाद मिली। वह रातों-रात स्टार बन गए। इस फिल्म का सुपरहिट गाना मौसम है गाने का है। जिसे काफी पसंद किया गया था।

तराना
इसी वर्ष उनकी फिल्म तराना भी रिलीज हुई थी। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

वारदात 1981
वारदात फिल्म 1981 में आई थी। यह एक स्पाई फिल्म थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था।

डिस्को डांसर
मिथुन चक्रवर्ती की डिस्को डांसर सबसे ज्यादा लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के गाने ‘डिस्को डांसर’ और ‘कोई यहां नाचे-नाचे’ आज भी काफी पसंद किए जाते हैं।

बॉक्सर
मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म बॉक्सर 1984 में आई थी। यह एक ऐसे बेटे की कहानी थी, जो अपने पिता के टूटे सपने को पूरा करता है। इस फिल्म का म्यूजिक भी काफी हिट था।

प्यार झुकता नहीं
1985 में मिथुन की प्यार झुकता नहीं फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म शशि कपूर की फिल्म ‘आ गले लग जा’ की रीमेक थी। इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था।

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

अग्निपथ
1990 में अमिताभ बच्चन के साथ की गई मिथुन की यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। इसमें उन्होंने कृष्णा अय्यर की भूमिका निभाई थी। इसके लिए भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था।

स्वामी विवेकानंद 1998
इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने संत रामकृष्ण परमहंस की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था।

जल्लाद
1995 में मिथुन के फिल्म जल्लाद आई थी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। मिथुन चक्रवर्ती ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वहीं, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा व्यवसाय करती हैं। उनकी फिल्मों के गाने और एक्शन फैंस को काफी पसंद आते हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्मों के अलावा पॉलिटिक्स में भी अपना करियर बनाया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!