बेटे की शादी के लिए देख रहे लड़की, तो रंग रूप से पहले ये 5 चीज करें चेक वरना बहू के आते ही घर में होने लगेगा कलह

नई दिल्ली. बेटे की शादी और घर में सुंदर सुशील बहू लाना हर मां का सपना होता है। वह हर रोज बस उस दिन का इंतजार करती है, जब बहू आकर उसकी सारी जिम्मेदारियों को संभाल ले और उसे हर चिंता से आराम मिले। लेकिन कई बार बहू के आते ही यह सपना टूट जाता है। चिंता और परेशानियां कम होने की जगह बढ़ जाती है। कभी-कभी तो हालात इतने बिगड़ जाते हैं, कि समाज में भी दस तरह की बातें बनने लगती है। ऐसा होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण बहू के स्वभाव, आचार-विचार को देखने के बजाए उसकी सुंदरता और उसके साथ आने वाले दहेज पर ज्यादा ध्यान देना होता है।



हमारे समाज में लड़की देखने से पहले ही वह कितना दहेज लेकर आएगी इस बात का सौदा हो जाता है। इतना ही नहीं अगर लड़की पसंद न भी हो तो थोड़ा ज्यादा दहेज लेकर लोग शादी के लिए तैयार हो जाते हैं। जिसके बाद घर में कलह अशांति होना कोई बड़ी बात नहीं है। इसलिए यह माना जाता है, कि घर के लिए जब बहू खोजने निकले तो पैसा और रंग-रूप नहीं बल्कि यहां बताई गई इन 5 बातों पर सबसे ज्यादा गौर करना चाहिए।

लड़की की मां कैसी है

जब कोई अपने बेटे की शादी के लिए लड़की पसंद करने जाता है, तो वह सिर्फ उसके के रंग-रूप को निहारता है। इतना पसंद आ जाए तो घर का काम आता है, कि नहीं जैसे फॉर्मेलिटी वाले सवाल पूछकर रिश्ता पक्का कर देता है।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत, नगर पंचायत डभरा में अध्यक्ष दीपक साहू के द्वारा बांटी गई मिठाई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी

जबकि लड़की से पहले उसकी मां के बारे में जान लेना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि मां ही बेटी में संस्कारों को भरती है। उसे ससुराल की जिम्मेदारियों के बारे में बताती है। ऐसे में यदि मां समझदार न हो तो यह संभावना रहती है, कि वह अपनी बेटी के शादीशुदा जीवन में बिना कहे पूछे हस्तक्षेप करेगी। जिससे घर में तनाव की स्थिति हमेशा बनी रह सकती है

लड़की कितनी पढ़ी लिखी है

कुछ लोग यह समझते हैं कि ज्यादा पढ़ी लिखी बहू के नखरे बहुत होते हैं। उससे घर संभालने और सबका आदर सम्मान करने की उम्मीद करना व्यर्थ है। जबकि ऐसा नहीं होता है। ज्यादा पढ़ी लिखी लड़की न सिर्फ आपके घर के अंदरूनी जिम्मेदारियों को संभालने के लायक होती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर वह बाहर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने की योग्यता रखती हैं।

जबकि कम पढ़ी लिखी लड़की से अपने बेटी की शादी करके आप अपने लिए सिर्फ घर में काम करने वाली बहू चुनते हैं। इसमें भी कोई गारंटी नहीं है, कि वह यह काम भी ठीक से करेगी या नहीं। इतना ही नहीं आज के समय की कम पढ़ी लिखी लड़कियों को कुछ समझाना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि वह बस किताबें ही नहीं पढ़ी होती है, बाकी उन्हें हर चीज का ज्ञान होता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : सद्भावना भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका व बाल दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित, जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

लड़की का स्वभाव कैसा है

वैसे तो हर कोई चाहता है, कि उसकी बहू अच्छे स्वभाव की हो लेकिन इसे ठीक से परखना सब भूल जाते हैं। फिर शादी के बाद पता चलता है, कि बहू बहुत लड़ती है, बात-बात पर बिगड़ जाती है, उसे मजाक और सीरियस बात में अंतर नहीं पता।

ऐसे में जरूरी है, बेटे की शादी के लिए जब लड़की देखने जाए तब लड़की के रंग-रूप से पहले उसके बात करने के तरीके और लहजे पर अच्छी तरह से ध्यान दें। ऐसे सवाल करें जिससे उसका स्वभाव आपको पता लग सके। खुशनूमा स्वभाव की लड़कियां आमतौर पर ज्यादा अच्छी बहू साबित होती हैं।

लड़की के संस्कार कैसे हैं

अपने बेटे के लिए संस्कारी पत्नी कौन मां बाप नहीं चाहते हैं। आखिर संस्कार से ही घर में सब कुछ खुशहाल बना रहता है। पर आज के समय में लोग संस्कार नहीं सिर्फ दहेज पर आंखें गड़ाए रहते हैं। इसकी चिंता के बिना की घर में अगर ऐसी बहू आ गई जिसे कोई संस्कार नहीं है, तो हर रोज हर बात पर कलह होता रहेगा।

इसलिए हर चीज से पहले लड़की में संस्कारों को देखना चाहिए। यह देखना जरूरी है, कि वह अपने से बड़ों और छोटों से किस तरह से पेश आती है। किस तरह से उनका सम्मान करती है।

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : हसौद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती योजना के तहत बालिकाओं को दी गई सायकिल, मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा हुई शामिल, छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न व्यंजनों का लगाया गया स्टॉल

लड़की की समझ

कई औरतें अपने बेटे की शादी के लिए ऐसी लड़की को चुनती हैं, जिसे दुनियादारी की बिल्कुल समझ नहीं होती है। क्योंकि उन्हें लगता है, ऐसी बहू ही उनके कहने को अच्छी तरह से मानेगी। जैसे रखेंगे वैसी ही रहेगी।

लेकिन ऐसा करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होता है। क्योंकि जिन लड़कियों में सही गलत की समझ नहीं होती वो ज्यादातर अपने घर को खुद ही उजाड़ देती है। इसलिए जरूरी है, कि आप एक ऐसी लड़की को अपने घर की बहू बनाए जो आपको भी गलत करने से रोके। उसे पता हो कि किस समय क्या, कैसे और कितना बोलना है।

error: Content is protected !!