Akaltara Death : विषैले जीव के काटने से युवक की मौत, अकलतरा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बिरकोनी गांव से बड़ा मामला सामने आया है. विषैले जीव के काटने से युवक राकेश दीवान की मौत हो गई है. घटना के बाद से परिजन सदमें में है और घटना की सूचना के बाद मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, बिरकोनी गांव निवासी राकेश दीवान, रात्रि 8 से 9 बजे के बीच अचानक बेहोश हो गया. इसके बाद आनन-फानन में परिजन ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर का कहना है कि किसी विषैले जीव के काटने से उसकी मौत हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

मृतक राकेश दीवान के शरीर पर विषैले जीव के काटने का निशान पाया गया है. फिलहाल, घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

Related posts:

error: Content is protected !!