JanjgirChampa FIR : बाइक के लिए करते थे नवविवाहिता को प्रताड़ित, पति समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर, पामगढ़ पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने नवविवाहिता को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति समेत 5 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और मामले में जांच कर रही है.

 



पामगढ़ थाना प्रभारी सनत मांत्रे ने बताया कि ढाबाडीह की महिला का विवाह एक साल पहले मुलमुला क्षेत्र के मुरली गांव के दिनेश अंचल से हुआ था. शादी के 2 माह तक नवविवाहिता ससुराल में थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

इस दौरान पति समेत सास, ससुर, ननंद और मामा ससुर के द्वारा दहेज में बाइक नहीं लाने को प्रताड़ित किया जाता था. इससे त्रस्त होकर नवविवाहिता महिला, अपने मायके ढाबाडीह में रहती है. प्रकरण में पुलिस ने आईपीसी की धारा 498, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!