Baloda Attack Arrest : टांगी से बच्चे के ऊपर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार, इस बात पर हुई वारदात… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने मामूली बात को लेकर टांगी से बच्चे के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी संतोष मिरी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घायल बच्चे का आरोपी के बेटे से बोतल से पानी छलकाने की बात पर विवाद हुआ था, इसलिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है. घटना में प्रयुक्त टांगी को पुलिस ने जब्त किया है.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया, संजू यादव ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि 30 मई को वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी उसके हाथ में रखी बोतल से पानी छलक गया और समीर मिरी पर पड़ गया. इसके बाद दोनों बच्चों के बीच विवाद हुआ. कुछ देर बाद समीर मिरी अपने पिता के साथ मौके पर पहुंचा और समीर मिरी के पिता ने तैश में आकर संजू यादव के सिर पर टांगी से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

घटना में उसे गंभीर चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, आरोपी संतोष मिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!