CG Road Accident: कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्‍कर

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गुरुवार की मध्य रात नगर के छत्रपति शिवाजी चौक पर अज्ञात स्कार्पियो वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई। इस घटना से शहर में शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि बीते रात करीब 11 बजे कचहरी चौक जाने वाले स्वास्थ्य केंद्र के पीछे लिंक रोड के पास अज्ञात स्कार्पियो ने कांग्रेस नेता को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया।

 



इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

वहीं मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता की मौत की खबर सुनकर लोगों में शोक की लहर है। बता दें कि सुरेश द्विवेदी जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधी थे।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!