Champa Big News : 2 वाहन में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, एक गाड़ी में सवार ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जले, दूसरा वाहन ट्रेलर भी जला, ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर कूदकर मौके से भागे, चाम्पा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के सिवनी गांव में कोरबा रोड पर माजदा वाहन और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई और दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. हादसे में माजदा वाहन में सवार ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जल गए, वहीं ट्रेलर में सवार ड्राइवर और हेल्पर कूदकर भाग गए हैं.

 



चाम्पा-कोरबा रोड में 2 घण्टे तक सड़क पर दोनों वाहनों में भीषण आग लगी रही. बाद में, पुलिस लाइन और पीआईएल से 2 दमकल की गाड़ी पहुंची. इस तरह 1 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग बुझाने के बाद पुलिस ने देखा, माजदा वाहन में ड्राइवर और हेल्पर की जली हुई लाश पड़ी थी, वहीं ट्रेलर में कोई नहीं था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

पुलिस के मुताबिक, देर रात चाम्पा से माजदा वाहन के ड्राइवर भुवनेश्वर सिंह और हेल्पर नीरज यादव, पाइप लेकर पेंड्रा जाने निकले थे. वे लोग सिवनी पहुंचे थे कि कोरबा की ओर से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. सूचना के बाद चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस लाइन जांजगीर, पीआईएल चाम्पा से दमकल बुलाया गया. इस तरह दोनों दमकल ने 1 घण्टे की मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

भीषण आगजनी की वजह से सड़क पर 2 घण्टे तक आवाजाही बाधित रही. आग पर काबू पाने के बाद दोनों वाहनों को सड़क के किनारे किया गया, जिसके बाद सड़क पर आवाजाही शुरू हुई. हादसे में 2 लोगों की मौत के बाद चाम्पा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!