Champa Big News : ट्रेन की टक्कर के बाद हसदेव नदी में गिरा युवक, रेस्क्यू करने में जुटी SDRF और गोताखोर की टीम, मौके पर पुलिस मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. ट्रेन की टक्कर के बाद हसदेव नदी में युवक नीचे गिर गया. घटना की सूचना के बाद चाम्पा पुलिस मौके पर है. शुरू में स्थानीय गोताखोर ने हसदेव नदी में युवक की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला तो बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाई गई है, जिनके द्वारा भी सर्चिंग की गई, लेकिन हसदेव नदी में गिरे युवक का शाम तक पता नहीं चला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रेन कि टक्कर से हसदेव नदी में गिरा युवक, चाम्पा क्षेत्र के बालपुर गांव का रहने वाला है. अभी चाम्पा पुलिस की टीम मौके पर है. बिलासपुर की SDRF की टीम ने भी तलाश की, लेकिन हसदेव नदी में गिरे युवक का कुछ भी पता नहीं चला है. कल 1 जुलाई की सुबह 6 बजे से फिर सर्चिंग शुरू होगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!