Champa Thief : स्कूल में चौथी बार चोरी, इस बार चोर ले उड़े 6 लैपटॉप और सामान, पुलिस के लिए बनी चुनौती

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला से 6 लैपटॉप सहित अन्य सामग्री की चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. सबसे बड़ी बात यह है कि स्कूल में चौथी बार चोरी की घटना हुई है.

 



एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य ने रिपोर्ट लिखाई की जब वह स्कूल पहुंचा तो कम्प्यूटर कक्ष की खिड़की खुली हुई थी और UPS, 6 लैपटॉप, 2 नग की-बोर्ड, माउस, मॉनिटर और प्रोजेक्टर को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की जा चुकी है. पहले भी स्कूल में 3 बार चोरी की घटना हो चुकी है. स्कूल में लगातार चोरी के बाद चोरों के हौसले बुलंद है और पुलिस चोरों को पकड़ने असफल साबित हो रही है. फिलहाल, मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पोताई करने के दौरान 11 केवी करंट चपेट में आया युवक, हालत गंभीर, बिलासपुर में भर्ती, बिना सुरक्षा उपकरण के प्रिंसिपल के द्वारा कराया जा रहा था काम, FIR दर्ज

आपको बता दें कि जिले में लगातार चोरी हो रही है और चोरों पर अंकुश लगाने पुलिस असफल साबित हो रही है. लगातर चोरी की वारदात के बाद पुलिस की गश्त की पोल भी खुल रही है और पुलिस के कार्यप्रणाली पर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्या चोरों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है. अब देखना होगा कि आखिर लगातार हो रही चोरी की वारदात कब थमती है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Birra Arrest : गांजा की अवैध परिवहन करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने सिलादेही गांव से किया गिरफ्तार, 3 किलो 780 ग्राम गांजा, स्कूटी जब्त, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई
error: Content is protected !!