Champa Big News : निर्माणाधीन मकान की पुताई करते वक्त गिरा मजदूर, मौके पर ही हुई मौत, मुआवजे को लेकर गरमाया रहा माहौल, चाम्पा का मामला

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के शंकरनगर में निर्माणाधीन मकान की पुताई करते वक्त मजदूर नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक मजदूर का नाम ओम सोनी था. हादसे के बाद बीडीएम अस्पताल परिसर में मुआवजे को लेकर घण्टों तक गहमागहमी बनी रही. बाद में, मकान मालिक और ठेकेदार, दोनों ने मिलकर डेढ़ लाख रुपये की मदद की, जिसके बाद मामला शांत हुआ. पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजन को शव सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

पुलिस के मुताबिक, हितेंद्र विश्वकर्मा का मकान बन रहा है, जिसका ठेका रामकुमार सूर्यवंशी ने लिया है. यहां पुताई का काम ओम सोनी कर रहा था और वह नीचे गिर गया. गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शव लेकर बीडीएम अस्पताल लेकर पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और मुआवजे की बात को लेकर घण्टों तक गहमागहमी रही. फिलहाल, मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!