JanjgirChampa Big News : फाइनेंस कम्पनी के रिकव्हरी एजेंटों की मारपीट से दिव्यांग युवक की मौत होने का आरोप, पुलिस ने कहा, ‘जांच होगी’

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के जगमहन्त गांव में फाइनेंस कम्पनी के रिकव्हरी एजेंटों की मारपीट से दिव्यांग युवक की मौत होने का आरोप लगा है. परिजन के आरोप के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. एडिशनल एसपी अनिल सोनी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 



दरअसल, जगमहन्त गांव के दिव्यांग युवक जनकदास महन्त ने 2018 में बाइक फाइनेंस कराया था. उसकी 2 क़िस्त बाकी थी, जिस पर 11 हजार पेनाल्टी लगाकर फाइनेंस कंपनी को 20 हजार लेना था. आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के 2 रिकव्हरी एजेंट, जगमहन्त गांव के दिव्यांग युवक जनकदास महन्त के घर पहुंचे और उससे दोनों ने मारपीट की. परिजन ने छुड़ाने की कोशिश की. दोनों युवकों के धक्का देने से दिव्यांग युवक जनकदास महन्त जमीन पर गिर गया और उसे चोट आई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

यहां से युवक रुपये लेने जाने की बात कहकर निकला तो दोनों एजेंट भी पीछे से गए और महन्त गांव के पास जमकर मारपीट की. घायल युवक जनकदास को उसके परिजन घर ले गए. दूसरे दिन उसकी तबियत बिगड़ गई. परिजन उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल जांजगीर लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने परिजन का बयान लिया है और मामले में जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

परिजन ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!