Chhattisgarh : तो क्या इन कांग्रेस विधायकों का कटेगा टिकट? सीएम भूपेश बघेल बोले- 4 माह समय है, सुधार सकते हैं परफॉर्मेंस

रायपुर. आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ा हुआ है। वहीं, चुनाव के मद्देनजर सत्ता में बैठी कांग्रेस के साथ ही विपक्ष भी तैयारियों में जुट गई है। चुनावी साल में जनता को साधने के लिए कांग्रेस भी संभागीय सम्मेलन का आयोजन कर ​रही है, जिसमें प्रदेश ही नहीं देश के भी बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। लेकिन इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने आगामी चुनाव में विधायकों के टिकट बटवारे को लेकर बड़ी बात कह दी है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग में आयोजित संभागीय सम्मेलन में शामिल होने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे अधिकांश विधायकों की परफॉर्मेंस अच्छी है। किसी की परफॉर्मेंस अच्छी तो टिकट क्यों कटेगा? कुछ विधायकों के स्वास्थ्यगत व नाराजगी भी हैं, 4 माह समय है, परफॉर्मेंस सुधार कर सकते हैं।

इससे पहले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कुमारी सैलजा की नसीहत पर कहा कि 10 लोगों में किसी एक को टिकट मिलता है, जिनका नाम सर्वे में ऊपर तीन में आता है। इन नामों पर पार्टी विचार करती है और एक उम्मीदवार को टिकट दिया जाता है। बाकी सभी कार्यकर्ता जीताने में लग जाते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!