Dabhara Big News : आरकेएम पॉवर प्लांट में संदिग्ध हालत में युवक की मौत का मामला, युवक आरकेएम पॉवर प्लांट में ड्राइवर के रूप में था कार्यरत, मौके पर पहुंचे हैं डभरा SDM, तहसीलदार और ASP, प्लांट के अधिकारियों के द्वारा परिजन एवं ग्रामीणों से की जा रही बातचीत

सक्ती. आरकेएम पॉवर प्लांट में ड्राइवर के रूप में कार्यरत युवक आकाश भारद्वाज की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में डभरा एसडीएम, तहसीलदार और एएसपी मौके पर पहुंचे हैं और प्लांट के अधिकारियों के द्वारा युवक के परिजन एवं ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फगुरम चौकी क्षेत्र के उच्चपिंडा में संचालित आरकेएम पॉवर प्लांट में युवक की संदिग्ध मौत हो गई है. प्लांट ने परिजन को बिना सूचना दिए युवक के शव को खरसिया के अस्पताल ले गए. इसके बाद अक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरकेएम मार्ग पर चक्काजाम कर दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

इधर, मौके पर डभरा एसडीएम, तहसीलदार, एएसपी मौके पर पहुंचे हुए हैं और प्लांट के अधिकारियों के द्वारा परिजन और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!