Sawan 2023 Upay: सावन के महीने में कर लें ये उपाय, भगवान शिव पूरी कर देंगे हर मनोकामना

Sawan Upay: हिंदू धर्म में सावन के महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है. सावन भगवान शिव को समर्पित है. शिव की कृपा पाने के लिए इन दिनें पूरी श्रद्रापूर्वक भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है. कहते हैं जो भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करता है उसे भोलेनाथ आशीर्वाद देते हैं और उसकी हर इच्छा पूरी करते हैं. इस बार सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहा है.

 



बता दें कि इस बार अधिक मास के कारण सावन पूरे दो महीने का होगा. जिससे भक्तों को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूरे आठ सावन सोमवार मिलेंगे. सावन में कुछ उपाय करके भगवान का शिव का आशीर्वाद पाया जा सकता है. आइए जानते हैं सावन में किया उपाय करने चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सावन के उपाय (Sawan Upay 2023)

शिव पुराण अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव को धतूरा और बेलपत्र अर्पित करना बहुत लाभदायक होता है. कहते हैं इन चीजों को शिवजी को अर्पित करने से उका आशीर्वाद प्राप्त होते है और कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती.

– शिव पुराण अनुसार सावन के 5 सोमवार पशुपतिनाथ का व्रत करना चाहिए. कहते हैं पशुपतिनाथ का व्रत करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है. इस व्रत के दौरान दो समय सुबह और प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है.

– शिव पुराण अनुसार सावन के महीने में रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. कहते हैं इससे व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

– शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में शिवलिंग पर जल में अक्षत मिलाकर चढ़ाने से घर में धन का आगमन होता रहता है और कर्जे से भी मुक्ति मिलती है.

– शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. कहते हैं रोजाना शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से शिवजी का आशीर्वाद मिलता है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. KhabarCGNews इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!