जिला स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 03 जून से, मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में होगा आयोजन..

जांजगीर: हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार व छत्तीसगढ़ हॉकी के मार्गदर्शन अनुसार जांजगीर चाम्पा जिले का हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 03 जून से मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में किया जाएगा। भारत देश में ग्रॉस रुट हॉकी को प्रोत्साहन के लिये इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। हॉकी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी व महासचिव मनीष श्रीवास्तव के निर्देशन में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जांजगीर के मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में 03 जून को 04 बजे प्रतियोगिता का उदघाटन होगा। 05 जून को सायं प्रतियोगिता का समापन व पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 4 व बालिका वर्ग से 4 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में मिनी जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता व उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

 

 

 

 

 

जिला हॉकी संघ जांजगीर चाम्पा के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, चैयरमेन कृष्णा गढ़वाल, सचिव राकेश गढ़वाल, समन्यवक राजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष अजीत गढ़वाल, देवा गढ़वाल, दीपक खरसन, सुमित सोनवान, राजेश्वर कहरा, राज कहरा, सूरज खरे, पूनम चंद, बादल गढ़वाल, पुष्पेंद्र गढ़वाल, कालीचरण महादेव, रवि कहरा, उमाशंकर चंद्रेस, लंबोदर चंद्रेश, शिव कश्यप अमित परमहंस योगेश चौरसिया प्रदीप राठौर अतीक कुरैशी, सतीश शर्मा छबि लाल पप्पू सारथी रितिक कहरा राहुल गढ़वाल श्यामता सिंह गायत्री सारथी संजना साहू सोनाली यादव भुवनेश्वरी चौबे हॉकी प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए प्रयासरत है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!