Hrithik Roshan के प्यार में पड़ी बुजुर्ग महिला, सरेआम कर डाला प्रपोज, जवाब में एक्टर ने कही दिल छूने वाली बात

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लगभग हर उम्र का व्यक्ति उन्हें पसंद करता है। एक अच्छे एक्टर होने के साथ ही ऋतिक अपने स्मूथ डांस मूव्स और गुड लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। फैंस के बीच वह ग्रीक गॉड के नाम से भी फेमस हैं। ऋतिक जहां भी जाते हैं, लोग उनकी स्मार्ट पर्सनालिटी की तारीफ करते नहीं थकते।

 



महिला ने किया ऋतिक के साथ फ्लर्ट
हाल ही में ऋतिक के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिस पर उनका रिएक्शन देखकर हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। रेडिट पर ऋतिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला को उनसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, ”मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। आपके इश्क में कायल हूं, और आप पर मैं घायल हूं। पर क्या करूं। मैं बहुत पहले पैदा हो गई, वरना मैं आपसे शादी करती।’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

ऋतिक ने दिया मजेदार जवाब
वह महिला यहीं नहीं रुकी। उसने आगे कहा, ”मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं आपके प्यार का शिकार हूं।” इसके बाद जब ऋतिक ने उनसे पूछा कि क्या वह शादीशुदा हैं, तो वह हां कहती हैं। इस पर ‘फाइटर’ एक्टर कहते हैं, “समस्या तो है। उम्र समस्या नहीं है, सिंगल तो मैं भी था। यहां तक कि मैं लंबे समय तक सिंगल था।’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

ऋतिक रोशन वर्कफ्रंट
एक्टर ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार उन्हें ‘विक्रम वेधा’ फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज बिजनेस किया था। उनकी अपकमिंग फिल्म्स में ‘वॉर 2’, ‘कृष 4’ और ‘फाइटर’ है। फाइटर में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर होंगे। ‘कृष 4’ का निर्देशन राकेश रोशन ही करेंगी, जबकि, ‘वॉर 2’ का डायरेक्शन अयान मुखर्जी करेंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के होने की चर्चा है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!