छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडर, कांग्रेस सांसद ने किया बड़ा दावा..

भिलाई: कांग्रेस की छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन इन दिनों प्रदेश के दौरे पर है। वह यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए कई सभाओं को भी सम्बोधित कर रही है। इसी कड़ी में आज उनका कार्यक्रम स्टील सिटी भिलाई में भी आयोजित हुआ। यहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद रंजन ने इस दौरान प्रदेश के भूपेश सरकार के कामकाज की भी जमकर सराहना की। सांसद रंजीत रंजन ने राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी गृहणियों को 500 रुपये में सिलेंडर मुहैय्या कराये जाने का बड़ा दावा किया।

 



जानें क्या कहा रंजीत रंजन ने?

रंजीत रंजन ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए आरोप लगाए और कहा कि केंद्र की सरकार हिन्दू मुसलमानों के बीच दंगा करा रही है, इसके अलावा मनरेगा का पैसा भी नहीं आ रहा, सेंट्रल इस फंड को रोकता है। कांग्रेस केंद्र सरकार का कच्चा चिटठा खोलेगी। मोदी सरकार देशभर में नफरत फैलाने का काम कर रही है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

रंजीत रंजन ने राजस्थान में सब्सिडाइज्ड गैस सिलेंडर योजना पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जब-जब सब्सिडी दी रिसेशन नहीं हुआ, केंद्र सरकार ने जनता को सिलेंडर में सब्सिडी नहीं दिया। जहाँ तक छत्तीसगढ़ का सवाल है तो छग में भी 500 में सिलेंडर मिलेगा। सांसद रंजीत रंजन ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कि चार राज्यों में सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में संगठन में गुटबाज़ी के सवाल पर सांसद रंजन ने कहा कि बर्तन खटकने का मतलब मतभेद नहीं होता।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

शीर्ष नेताओं का दौरा

बता दें कि प्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। आसन्न चुनावों को देखते हुए मुख्यधारा की दोनों सियासी दल कांग्रेस और भाजपा चुनावी मोड में आ चुके है। दोनों ही दलों के बड़े नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे है और सभाएं ले रहे है। भाजपा के ही कई केंद्रीय मंत्री पिछले दिनों प्रदेश के दौरे पर थे तो वही प्रभारी ओम माथुर भी छत्तीसगढ़ में डेरा डालें हुए है। आने वाले दिनों में अमित शाह भी छत्तीसगढ़ पहुँच रहे है। जबकि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का भी दौरा प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!