Sakti News : नरेंद्र मोदी सरकार को 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

सक्ती. भाजपा कार्यालय में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गमछा और कमल फूल भेंटकर सम्मान किया गया.

 



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू ने कहां की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है, आप लोगों की परिश्रम से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यों को पूरा करने में सफल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

जिसमें प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री जनधन योजना ,भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 व 35 A, तीन तलाक बिल,देश के 80 करोड़ हितग्राहियों को फ्री में चावल, ढाई करोड़ से अधिक आवासहीनो को प्रधानमंत्री आवास ,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर, मुद्रा योजना बहुत सारे विकास के भी कार्य को डॉ. साहू ने गिनाया.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

कार्यक्रम प्रभारी रामावतार अग्रवाल, सह प्रभारी रमेश सिंघानिया, मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता विवेकी गवेल, पूरी राम सूर्यवंशी रहे.

error: Content is protected !!