JangirChampa Arrest : शराब में जहरीली वस्तु मिलाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने बनाहिल सबरिया डेरा से शराब जहरीली वस्तु मिलाकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी बुधराम गोंड़ को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी बुधराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 328, 273 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बनाहिल गांव के बुधराम केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके 22 वर्षीय बेटा कमलेश केंवट ने 8 सितंबर 2022 को आरोपी बुधराम गोंड़ के द्वारा बनाई शराब पी थी, जिसके से बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान युवक कमलेश केंवट की मौत हो गई. PM रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मौत संदेहास्पद जहर से होना पाया गया.

इसे भी पढ़े -  CG News : राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

इस पर मुलमुला पुलिस ने बनाहिल सबरिया डेरा से आरोपी बुधराम गोंड़ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!