Janjgir Accident : मुख्यमार्ग पर ASI के बेटे की बाइक और दूसरी बाइक के बीच हुई भिंड़त, बाइक सवार युवक की हुई मौत, ASI के घायल बेटे का इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बनारी गांव के मुख्य मार्ग में ASI के बेटे की बाइक और दूसरी बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार युवक अनुज कुमार कुर्रे की मौत हो गई है, वहीं ASI का बेटा घायल हो गया है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चला रहा है. मृतक युवक अनुज कुमार कुर्रे, चाम्पा के कोटाडबरी का रहने वाला था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

मिली जानकारी के अनुसार, चाम्पा क्षेत्र के कोटाडबरी के रहने वाले युवक अनुज कुमार कुर्रे और जांजगीर के सुशील साहू की बाइक बनारी गांव के मुख्य मार्ग में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में सिर में गंभीर चोट आने से अनुज कुमार कुर्रे की मौत हो गई, वहीं ASI के घायल बेटे सुशील साहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है. फिलहाल, मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!