Janjgir News : नैला अस्पताल के स्टॉफ को सीएमएचओ ने लगाई फटकार, ये रही वजह…

जांजगीर-चाम्पा. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया और नगर पालिका परिषद् जांजगीर-नैला पार्षद विवेक सिसोदिया, रामविलास राठौर, प्रीतम कश्यप, दुलौरिन चौरसिया, गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में नैला अस्पताल का निरीक्षण हुआ. निरीक्षण में दवाई वितरण, ओपीडी, पैथोलैब, नेत्र जांच, टीकाकरण, पट्टी बंधन, पुरूष महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, प्रसाधन आदि कक्षों का निरीक्षण किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

दवाई वितरण कक्ष में दवाईयां अस्त-व्यस्त पाई गई, प्रसाधन में दरवाजा टूटा, सफाई नहीं रहने पर कड़ी फटकार लगाते हुए दवाईयों को फर्स्ट इन फर्स्ट आउट के तहत रखने, टूटा हुआ दरवाजा एवं सफाई कार्य शीघ्र कराने एवं क्षेत्र के मितानिन से समन्वय के साथ संस्थागत प्रसव, सम्पूर्ण टीकाकरण आदि कार्यक्रमों से हितग्राही को समय पर लाभान्वित करने, स्टॉफ की ड्यूटी समय पर सुनिश्चित करने के लिये हिदायत दी गई.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!