JanjgirChampa Arrest : अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने बसंतपुर गांव से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, पीड़िता ने बिर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कंप्यूटर दुकान में काम करती है. जहां उसका परिचय राजेंद्र मांझी से हुआ था, पीड़िता का शादी तय हो गई थी. इसी दौरान राजेंद्र मांझी के द्वारा पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो को पीड़िता के मंगेतर को भेज दिया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र मांझी के खिलाफ IPC की 509(ख) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी बसंतपुर गांव निवासी राजेंद्र मांझी घटना दिन से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, तभी आरोपी की घर आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल बिर्रा पुलिस ने आरोपी राजेंद्र मांझी के घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!