JanjgirChampa Arrest : शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने सारागांव से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, प्रार्थी का लड़का एवं उसका दोस्त दुकान के पास खड़े थे, तभी सारागांव निवासी रंजीत राठौर और उसका दोस्त राजा कश्यप आया, फिर शराब पीने के लिए 500 रुपए की मांग करने लगा. प्रार्थी के द्वारा आरोपी रंजीत राठौर और राजा कश्यप को पैसे नहीं देने पर दोनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी से मारपीट की. मारपीट से प्रार्थी को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी रंजीत राठौर और राजा कश्यप के खिलाफ IPC की धारा 294, 327, 506 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी सारागांव निवासी रंजीत राठौर और राजा कश्यप को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!