आज के दिन: डबलिन में न्‍यूजीलैंड की युवा Amelia Kerr के नाम का आया था तूफान, रिकॉर्ड्स का लगाया था अंबार… जानिए

नई दिल्ली. आज ही के दिन महिला क्रिकेट में पांच साल पहले आयरलैंड की राजधानी डबलिन में न्यूजीलैंड की सत्रह वर्षीय महिला क्रिकेटर अमेलिया केर ने रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी। अमेलिया केर ने आयरलैंड के खिलाफ 145 गेंदों में 232 रन की धुंआधार पारी खेलकर अपनी टीम को बड़े स्कोर से जीत दिलाई थी।



आयरलैंड के खिलाफ 400 से बड़ा स्कोर-

केर की रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 440 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। आयरलैंड की टीम के खिलाफ यह न्यूजीलैंड की ओर से लगातार तीसरी बार 400 रन से अधिक का स्कोर था। अमेलिया केर महिला वनडे क्रिकेट के एक मैच में दोहरा शतक और पांच विकेट लेने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

केरी के नाम सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर-

इसके अलावा केरी ने इस मैच में कई और नए रिकॉर्ड भी बनाए। आयरलैंड के खिलाफ इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की यह युवा क्रिकेटर महिला एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी हैं। केर ने महज 145 गेंदों में 31 चौकों और दो छक्कों की मदद से 232 रन जड़े थे।

हालांकि केर इतने पर ही नहीं रूकी उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड में विरोधी टीम को 17 रन देकर पांच विकेट भी लिए। यह महिला वनडे क्रिकेट में छठी सबसे बड़ी जीत थी।

महिला क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली क्रिकेटर:-

बेलिंडा क्लार्क का है
अमेलिया केर
किरण बलूच
केर ने इस पारी के साथ सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करवाया था। अमेलिया केर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, जो 17 साल 242 दिन में शतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं। देखते हैं शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी:-

न्यूजीलैंड के नाम एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन जड़ने का रिकॉर्ड भी है:-

न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के पहले मैच में 8 जून 2018 को आयरलैंड के खिलाफ महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ा 4 विकेट पर 491 रन का स्कोर खड़ा किया था।
दूसरे नंबर पर भी सबसे बड़ा स्कोर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 जनवरी 1997 को पांच विकेट के नुकसान पर 455 रन बनाए थे।
तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड ने आज के दिन 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 440 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड के नाम ही किसी एक टीम को वनडे में सबसे ज्यादा रन से हराने का रिकॉर्ड् है।

पहले नंबर नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसने पाकिस्तान को 29 जनवरी 1997 को 408 रन से मात दी थी।
दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 फरवरी 1997 को 374 रन से होराया था।
तीसरे सबसे बड़े स्कोर में ऑस्ट्रेलिया ने डेनमार्क की टीम को 363 रन से 16 दिसंबर 1997 को हराया था।

#OnThisDay in 2018, Amelia Kerr smashed 232* in 145 balls against ☘️ in Dublin, recording the highest individual score in women’s ODIs 💥

She then returned figures of 5/17 in the chase 🔥

She’s the only cricketer to register a double ton & a five-wicket haul in an ODI 🤯 pic.twitter.com/63toIFjlAu

— I am ʙᴍᴄ ꜱᴜᴍᴏɴ (@NZcricketfans)

error: Content is protected !!