MG Gloster Black storm edition हुआ लॉन्च, जानें इस स्पेशल एडिशन में क्या कुछ मिलेगा खास?

नई दिल्ली. एमजी मोटर ने भारत में ग्लॉस्टर का स्पेशल एडिशन ब्लैकस्टॉर्म को 40.30 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन में कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। आइये जानते हैं इस ऑल ब्लैक ग्लोस्टर के स्पेशल एडिशन में क्या कुछ है खास?

 



6 और 7 सीटर ऑप्शन के साथ उपलब्ध?

कंपनी ने इस नए स्पेशल एडिशन को 2WD और 4WD कॉन्फिगरेशन के साथ छह और सात-सीटर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। दिखने में ये दमदार एसयूवी ऑल ब्लैक नजर आ रही है।

कॉस्मैटिक बदलाव

SUV को ऑल-ब्लैक कलर स्कीम में फ़िनिश किया गया है और बंपर, ORVMs और किनारों पर रेड हाइलाइट्स मिलते हैं। इसे एक विशेष ‘ब्लैक स्टॉर्म’ बैज भी मिलता है। ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट को इंटीरियर पर भी ब्लैक अपहोल्स्ट्री और रेड एंबियंट लाइटिंग के साथ दोहराया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

बदल गया है केबिन एक्सपीरिएंस?
डार्क थीम को केबिन के अंदर भी कैरी किया गया है। इंटीरियर में आपको डॉर्क ब्लैक कलर सबसे अधिक दिखाई देंगे, वहीं इंटीरियर को और भी शानदार बनाने के लिए कई जगह पर रेड कलर का इस्तेमाल किया गया है।

पहले से कितना दमदार इसका इंजन
कंपनी ने इसके इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की तरह 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 2 ट्यून में आती है। जिसमें सिंगल टर्बो वेरिएंट और ट्विन-टर्बो वेरिएंट शामिल है। 161 बीएचपी और 375 एनएम के साथ एक सिंगल टर्बो संस्करण और एक ट्विन-टर्बो इंजन के साथ 215 बीएचपी की पावर और 480 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करती है। दोनों इंजन ट्यून्स में मानक के रूप में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की पेशकश की जाती है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!