Prakash And Dharmendra: पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आए धर्मेंद्र, सनी और पूजा की भी फोटो हुई वायरल

नई दिल्ली. बॉलीवुड के देओल परिवार में हाल ही में शादी का जश्न खत्म हुआ है। 18 जून को सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी रचाई थी। इस शादी के फंक्शन करीब एक हफ्ता चले।

 



12 जून को करण और द्रिशा की रोका सेरेमनी हुई। इसके बाद मेहंदी, संगीत, हल्दी, शादी और रिसेप्शन हुआ। सोशल मीडिया पर हर फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई।

वहीं अब करण देओल के शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई है, जिसमे धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आ रहे हैं। तो वहीं बाकी तस्वीरों में सनी देओल अपनी वाइफ पूजा संग नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की खास तस्वीर
पोती की शादी में दादा धर्मेंद्र और प्रकाश कौर ने भी काफी एन्जॉय किया। इस फोटो में देख सकते है धर्मेंद्र और प्रकाश कौर एक-दूसरे की और देखते नजर आ रहे है। धरम पाजी के हाथ में वाइन का ग्लास नजर आ रहा है। इस मौके पर दोनों बेहद खुश नजर आ रहे है। वहीं, दूसरी फोटो में प्रकाश और धर्मेंद्र करण और द्रिशा को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

एक फ्रेम में नजर आए सनी और पूजा

धर्मेंद्र और प्रकाश के अलावा सनी और पूजा की तस्वीरे भी सामने आई है, जिसमे दोनों पति-पत्नी बेटे करण और बहू के साथ पोज देते नजर आ रहे है। फोटो में सनी के साथ उनके छोटे बेटे राजवीर भी नजर आ रहे है। इस मौके पर पूजा ग्रीन लहंगे में दिखाई दे रही है। तो वहीं सनी भी ग्रीन एंड व्हाइट शेरवानी में नजर आए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

रिसेप्शन में एक साथ नजर आई देओल फैमिली
करण और द्रिशा की शादी के अलावा रिसेप्शन की भी कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमे पूरी देओल फैमिली ने खूब मस्ती करती दिखाई दे रही है। बॉबी देओल, अभय देओल सभी शादी में मस्ती करते नजर आए रहे है।

शादी के बाद हुआ था रिसेप्शन

शादी के बाद इस कपल का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के बांद्रा में स्थित ताज लैंड्स एंड होटल (Taj Lands End) में हुआ। द्रिशा और करण की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे शामिल हुए, जिसमे सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर, सोनू निगम, सुनील शेट्टी, आमिर खान, और कपिल शर्मा समेत कई सितारे शामिल हुए।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!