Problem Solving : जीवन में बदलेंगे ये 5 आदतें, तो 90% परेशानियां हो जाएंगी छूमंतर

नई दिल्ली.  हमारे जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं और इनसे जूझना भी सीखते रहते हैं। यह सभी की जिंदगी का हिस्सा है, आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, एक न एक समस्या आती ही रहती है। आप अभी एक ही समस्या से जूझ रहे होते हैं, कि तभी दूसरी भी आ जाती है। खैर, जिंदगी इसी का नाम है, आपको यह पसंद आए या न आए, आपके साथ सभी लोगों को परेशान का सामना करना ही होगा। जीवन में क्या होगा इस पर किसी का भी कंट्रोल नहीं होता, लेकिन हम उनसे कैसे निपटते हैं यह जरूर हमारे हाथ में होता है।



अगर आप भी अक्सर परेशान रहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं, कुछ ऐसी बातें जिन्हें अपनाकर आपकी 90 फीसदी मुसीबतें खत्म हो जाएंगी।

हर सुबह एक रिचुअल फॉलो करें
अगर आप ऑफिस जाने से आधा घंटा पहले उठते हैं, तो इस आदत को अभी से बदलें। सुबह के लिए एक रिचुअल बनाएं। सुबह जल्दी उठें, ताकि आपको दिन की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिले। एक्सरसाइज या फिर ध्यान करें। आप जितना इन चीजों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करेंगे, उतना ही बेहतर महसूस करते चले जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

अगले दिन की तैयारी रात में ही कर लें
अगले दिन की तैयारी अगर आप एक रात पहले ही कर लेते हैं, तो इससे आपकी प्रोडक्टिविटी में पॉजीटिव बदलाव आएगा। अगली सुबह के लिए आपको जिन चीजों पर काम करना है या फिर जिनकी जरूरत है, उसे एक रात पहले तैयार कर लें। जब हर चीज वक्त से पहले प्लान्ड हो या फिर तैयार हो, तो काम आसान हो जाते हैं।

छोटे काम को टालें नहीं
अगर किसी काम को 5 मिनट से ज्यादा नहीं लगना है तो उसे टालें नहीं। किसी काम को करने में अगर कम समय लग रहा है, तो उसे फौरन कर लें। इससे आपका एक काम कम हो जाएगा और तनाव भी कम रहेगा।

इसे भी पढ़े -  ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत नहीं बनती, किडनी खराब होती है! जानिए दिनभर में कितना प्रोटीन लेना है सही

अपनी एनर्जी सही जगह लगाएं
अपनी ऊर्जा और समय को इन कामों में लगाएं, जिसका इम्पैक्ट बड़ा हो और जो आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाए। ऐसी चीजों में वक्त ज़ाया न करें, जिनसे कुछ हासिल न हो।

शरीर को आराम करने दें
हम सभी एक बिजी लाइफस्टाइल जी रहे हैं, हालांकि, अपनी जिंदगी में बदलाव कर हम इसे बेहतर बना सकते हैं। जिसमें से एक है शरीर को पर्याप्त आराम मिलना। अगर ऐसा नहीं हो पाएगा, तो न तो आप जिंदगी को एंजॉय कर पाएंगे और न ही इसे बेहतर बना पाएंगे। आराम की कमी आपको चिड़चिड़ा बनाएगी और आपका फोकस भी खराब होगा, इसलिए जरूरी है कि हमारे शरीर और दिमाग को सही आराम मिल सके।

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। खबर सीजी न्यूज इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से तालाब एवं नाला में तट बंध, पिचिंग निर्माण के लिए 40 लाख की मिली स्वीकृति

error: Content is protected !!