146 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले कप्तान यह खिलाड़ी, आयरलैंड को रौंदकर रचा इतिहास

नई दिल्ली. आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम का पूरी तरह से बोलबाला रहा। बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर इंग्लिश टीम ने आयरलैंड को 10 विकेट से रौंदा। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम फुल फॉर्म में नजर आई। आयरलैंड के खिलाफ मिली बड़ी जीत बेन स्टोक्स के लिए ऐतिहासिक बनी है। स्टोक्स 146 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अनोखा मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने हैं।

 



इंग्लैंड की धमाकेदार जीत
इंग्लैंड का प्रदर्शन एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार रहा। आयरलैंड को पहली पारी में 172 रन पर समेटने के बाद इंग्लिश बल्लेबाजों ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 524 रन टांगे। ओली पोप ने तूफानी दोहरा शतक जमाया, तो बेन डकेट ने 182 रन कूटे। इसके जवाब में दूसरी पारी में आयरलैंड की टीम 362 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने मात्र 11 रन का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को इंग्लैंड टीम ने महज चार गेंदों में हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

स्टोक्स के नाम जुड़ी अनोखी उपलब्धि
आयरलैंड को एकतरफा अंदाज में मात देने के साथ ही बेन स्टोक्स ने अनोखा मुकाम भी हासिल कर लिया है। स्टोक्स 146 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसे पहले कप्तान बने हैं, जिन्होंने बिना बैटिंग, बॉलिंग और कीपिंग किए जीत का स्वाद चखा है। स्टोक्स से पहले यह मुकाम कोई भी कप्तान हासिल नहीं कर सका है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

ओली पोप ने जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
ओली पोप ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 208 गेंदों पर 205 रन की तूफानी पारी खेली। पोप ने इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने महज 207 गेंदों पर दोहरा शतक जमाया। पोप ने इयान बॉथम के सालों पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इंग्लिश बल्लेबाज को उनकी धांसू पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!