Sakti FollowUp News : किराना व्यापारी से हुई 22 लाख 50 हजार रूपये की लूट का मामला, पुलिस के बड़े हाथ भी लुटेरों के पकड़ने पड़ रहे छोटे, अब तक नहीं जुटा पाई कोई भी सुराग

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के मोहंदीकला मोड़ के पास किराना व्यापारी से 22 लाख 50 हजार रूपये लूट के मामले में पुलिस अब तक लुटेरों को नहीं पकड़ पाई है. पुलिस के बड़े हाथ भी लुटेरों को पकड़ने के लिए छोटे पड़ रहे हैं.



आपको बता दें कि सक्ती के किराना व्यापारी भरत अठवानी और उसका वर्कर राजेश यादव, 5 जून को मालखरौदा की तरफ से पैसे वसूली करके वापस सक्ती जा रहे थे, तभी मोहंदीकला मोड़ के पास तीन बदमाशों ने धक्का देकर किराना व्यापारी और वर्कर को गिराया और रूपये से भरा थैला लेकर भाग गए.

इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और देर रात तक सीसीटीवी टीवी फुटेज खंगाली थी, लेकिन अभी तक इतने दिनों बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस, लुटेरों को पकड़ने में नाकाम नजर आ रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!