Sakti News : 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी बैठे हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, हड़ताल का समर्थन देने पहुंचे जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा

सक्ती. जेठा में कलेक्टर कार्यालय से सामने अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं. हड़ताल का समर्थन करने जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा भी पहुंचे.

 



सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी की 3 सूत्रीय मांगों में नियमितीकरण, सहकारी कर्मचारी की भांति वेतनमान, सहकारी बैंकों में सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए शामिल है. इन मांगों को लेकर सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

यहां जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपने अधिकार के लिए लड़ने का अधिकार है और सरकार को बात सुननी चाहिए. सरकार के द्वारा जब मांगों पर अनदेखी की जाती है, उसके बाद लोगों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ती है. उन्होंने कहा कि सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों को अभी आंदोलन करना पड़ रहा है, उनकी मांगों के समर्थन किया गया है. सरकार को इनकी मांगों पर विचार करना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!