Business Idea: सरकार की मदद से शुरू करें ये बिजनेस, लाखों रुपये की होगी इनकम, करना होगा ये छोटा-सा काम

नई दिल्ली. अगर आप भी ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जिससे आप भी बंपर कमाई कर सकते हैं तो आज हम आपके लिए एक खास बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। देश के युवा वर्ग का बिजनेस की तरफ रुख बढ़ रहा है।



केंद्र और राज्य सरकारें लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इन योजना का लाभ उठा कर आप भी अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ऐसी ही एक योजना है- हर हित योजना (Har Harith Scheme)। ये योजना हरियाणा सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना के लाभ से आप मॉडर्न रिटेल स्टोर खोल सकते हैं और बंपर कमाई कर सकते हैं।

सरकार कर रही मदद

इस बिजनेस में सरकार आपका पूरा सहयोग करेगी। आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कई लोगों का मानना होता है कि मॉडर्न रिटेल स्टोर में सामान के लिए थोक बाजार में जाना पड़ता है। अगर आप इस योजना के जरिये स्टोर खोलते हैं तो आपको कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस स्टोर को हर हित स्टोर्स कहा जाता है। इसमें आप सामानों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर देते हैं, जिसके बाद सामान स्टोर में आ जाता है। आपको सामान के लिए बाजार के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

योजना की पात्रता
इसके लिए आपकी उम्र 21 से 35 साल होना चाहिए।
आप कम से कम 12वीं पास होने चाहिए।
इस स्टोर को आप गांव या शहर कहीं भी खोल सकते हैं।
आपको आवेदन फॉर्म के साथ 10,000 रुपये जमा करना होता है।
स्टोर खोलने के लिए आपके पास कम से कम 200 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए।
आप इस बिजनेस को 5 लाख रुपये में शुरू कर सकते हैं।
इस स्टोर में सरकार आपको सारे सामान देती है। आप पशुओं का चारा जैसे, फीड, खल और चूरी आदि सामानों को भी बेच सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

आपको ये सामान मिलते हैं
हर हित स्‍टोर देश के ब्रांडेड ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स मिलते हैं। इन सामानों को खरीदने के लिए आपको कोई डीलर्स के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। इन सामानों के साथ आप स्टेशनरी का सामान भी बेच सकते हैं। यहां आप किराना का पूरा सामान रख सकते हैं।

इस स्टोर का उद्देश्य है कि गांव में ही लोगों को सभी तरह का सामान आराम से मिल जाए। इसी वजह से इन स्टोर का नाम हर हित स्‍टोर है। फिलहाल हरियाणा में 2000 से ज्यादा हर हित स्‍टोर खुल चुके हैं। सरकार आपको ये सभी सामान उपलब्ध करवाते हैं।

इस स्टोर में आपकी कमाई आपने कितना सामान बेचता है उसके आधार पर होता है। इसमें बेचे गए सामान पर कम से कम 10 फीसदी मार्जिन मिलता है। इसके साथ ही सरकार हर महीने कई स्कीम चलाती है, जिसके जरिये स्टोर के मालिक लाखों रुपये तक कमा सकते हैं

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!