Monsoon skin care : इन 5 तरीकों से बरसात के मौसम में स्किन को रख सकते हैं हेल्दी और शाइनी

नई दिल्ली. बारिश के मौसम का स्वागत तो गर्मजोशी से होता है, लेकिन बढ़ती नमी के कारण यह अपने साथ त्वचा संबंधी (skin problem) कई समस्याएं भी लेकर आता है. इस मौसम में त्वचा तैलीय हो जाती है जो मुंहासे, ब्लैकहेड्स और पिंपल्स को जन्म देती है. परेशानी तब और बढ़ जाती है जब आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है, तो मानसून के दौरान यह और भी खराब हो सकती है. ऐसे में आपकी त्वचा को हेल्दी और शाइनी बनाए रखने के लिए मानसून में सही ऑयली स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी है. यहां पर बरसात के मौसम में तैलीय त्वचा से निपटने के लिए कुछ सुझाव और घरेलू उपचार बताए जा रहे हैं जिसे आप अपना सकते हैं.
कैसे करें बरसात के मौसम में स्किन केयर

 



गरम पानी से चेहरा धोएं- बरसात के मौसम में चेहरे को गुनगुने पानी से धोने से मदद मिलेगी. गर्म पानी त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोख लेगा जिससे स्किन रिलेटेड परेशानिया नहीं होंगी. इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और शाइनी बनी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

मॉइस्चराइज करें स्किन- रात में आप स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करके सोएं. रात वह समय होता है जब आपकी स्किन को अच्छे से रिपेयर होती है. आप रात में एक लाइट मॉइश्चराइजर से स्किन को मसाज दीजिए. इससे चेहरे पर झुर्रियां (wrinkles) और फाइन लाइन (fine line) नजर नहीं आएंगी.

एक्सफोलिएट करें- स्किन को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी होता है. इससे आपके ओपन पोर्स में जमी गंदगी दूर होती है और आपकी स्किन कील मुंहासों से बच जाती है. तो आप एक अच्छे स्क्रबर से त्वचा की स्क्रबिंग कर सकती हैं.

पानी पिएं- ढेर सारा पानी पीना बहुत जरूरी है. यदि आप हाइड्रेटेड हैं, तो यह आपकी त्वचा पर दिखाई देगा और आपको नेचुरल चमक मिलेगी. कुछ समय के लिए, आप क्रीमी फ़ाउंडेशन और अन्य कॉस्मेटिक उत्पादों को अलविदा कह सकती हैं, जो आपकी त्वचा को तैलीय बना सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

पीएच बैलेंस करें- आपकी त्वचा को स्वस्थ और जवान बनाए रखने के लिए पीएच का बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. ग्रीन टी जैसे एंटीऑक्सीडेंट टोनर ऑयली स्किन की देखभाल में मदद करता है क्योंकि यह पीएच लेवल को बैलेंस करने के साथ-साथ ओपन पोर्स में कसाव लाने का काम करता है. इससे मुंहासे, दाग-धब्बे और पिंपल्स जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होंगी.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!