Breaking News : तार पर कपड़ा डालते समय फैला करंट, पहले मां फिर बेटी चपेट में आई; दोनों की मौत

मुसाबनी (जमशेदपुर)। जमशेदपुर के मुसाबनी थाना क्षेत्र के सिपाही लाइन में बिजली के तार की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। मृतक मां 65 वर्षीय बासो सोरेन और बेटी 35 वर्षीय बेटी मालती सोरेन है। घटना के बाद शवों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 



घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 6 बजे मां बासो सोरेन स्नान करने के बाद घर के बाहर कपड़ों को सूखने के लिए डालने गई थी। महिला तार पर गीले कपड़े डाल रही थी। अचानक तार में करंट आ गया। करंट लगने से महिला छटपटाने लगी। मां को तड़पता देख बचाने के लिए बेटी मालती सोरेन गई।
शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

करंट ने उसे भी अपने आगोश में ले लिया। थोड़ी ही देर में दोनों मां-बेटी की मौत घटनास्थल पर हो गई। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में शार्ट सर्किट के कारण तार में करंट आ गया था, जिस वजह से ये घटना हुई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

आनन-फानन में बिजली कटवाई गई। घटना की सूचना मुसाबनी थाना को दी गई। थाना के एएसआई मृत्युंजय पांडेय घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजवाया।
गुजरात में बेटे को दी गई सूचना

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

आसपास के लोगों ने बताया कि मुसाबनी एक सिपाही लाइन स्थित घर में दोनों मां-बेटी एक साथ रहती थी। मृतका के पुत्र गुजरात में मजदूरी करते हैं। स्थानीय लोगों ने बेटे को घटना की सूचना दी है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!