CG BIG NEWS : तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत, कुएं में गिरने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायपुर. रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। एक दर्दनाक हादसे में तीन भाई-बहन की मौत हो गयी। तीनों की मौत कुएं में गिरने की वजह से हुई है। घटना राजधानी के आरंग की है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है, जहां शवों को निकालकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा जा रहा है। घटना आरंग के चरौदा गांव की बतायी जा रही है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।

 



जानकारी के मुताबिक मृतक में दो भाई और एक बहन शामिल हैं। सगे भाई बहन के अलावे एक चचेरा भाई भी हादसे का शिकार हुआ है। जानकारी के मुताबिक घर के पास ही अमरूद तोडने के दौरान तीनों कुएं में गिरे, जिसकी वजह से तीनों की मौत हो गयी। मरने वालों में कु. केशर साहू (उम्र 08 वर्ष),उल्लास साहू (5 वर्ष) सगे भाई-बहन है। वही पेयस साहू (04 वर्ष) चचेरा भाई है। तीनों अमरूद तोड़ रहे थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर घर वाले बच्चों को आस पास ढूंढने में लग गए। परिजनों के मुताबिक तभी किसी ने बताया कि कुंए की जाली टूटी है। तलाशी में तीनों की लाश निकली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!