Chipkali kaise Bhagaye : बारिश में छिपकली से हो गए हैं परेशान, अपनाएं 3 घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी समस्या

बारिश के मौसम में घर के अंदर कीट-पतंगों और छिपकली की समस्या बढ़ जाती है. शहर हो या गांव, हर जगह के लोग इस परेशानी का सामना करते हैं. खासतौर से रात के वक्त लाइट जलाने से कीड़े और छिपकली आ जाती हैं. कई बार ये कीड़े-मकोड़े लोगों को काट लेते हैं और संक्रमण हो जाता है. घरों में छिपकली आना आम बात है, लेकिन बरसात में इनका कहर बढ़ जाता है. ऐसे में घर के वातावरण को अच्छा और साफ रखने के लिए छिपकली को घर से निकालना जरूरी है. अगर आप छिपकली से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इस बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए.



पेपर स्प्रे करें यूज – घर से छिपकली भगाने के लिए आप पेपर स्प्रे सबसे अच्छा विकल्प है. आप घर पर आसानी से काली मिर्च का स्प्रे तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले आप कुछ काली मिर्च लें और उसे पीसकर पाउडर बना लें. अब इसे आप पानी में अच्छी तरह मिलाएं और स्प्रे बॉटल में भर लें. अब जिन जगहों पर आपको छिपकलियां मिलती हैं, वहां इस मिश्रण को छिड़कें. यह स्प्रे करने से छिपकली उन जगहों पर नहीं जाएंगी. काली मिर्च की जगह आप लाल मिर्च पाउडर या हॉट सॉस पानी में मिलाकर भी मिक्सचर बना सकते हैं. इसका छिड़काव भी छिपकली से छुटकारा दिला सकता है.

इसे भी पढ़े -  राहौद के सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रंगपंचमी पर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्याज-लहसुन रखे दें – लहसुन और प्याज में तेज गंध होती है, जो छिपकली को भगाने में मदद करती है. ये दोनों चीजें छिपकली को नुकसान भी नहीं पहुंचातीं और यह आसानी से छुटकारा पाने का यह एक अच्छा तरीका है. छिपकलियों को दूर रखने के लिए अपने घर में कुछ प्याज के टुकड़े या कच्चे लहसुन की कलियां रख दें. यदि आप ऐसा नहीं कर पाते, तो उन्हें एक प्लास्टिक की बोतल में थोड़ा पानी डालकर रखें. इससे छिपकली घर में नहीं आएंगी और कीट-पतंगों से भी कुछ राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

नेफ्थलीन की गोलियां करें यूज – नेफ्थलीन गोलियों को घर में रखना छिपकलियों से छुटकारा पाने का एक अच्छा तरीका है. हालांकि इसका उपयोग केवल उन घरों में करना चाहिए, जहां पालतू जानवर या छोटे बच्चे न हों. नेफ्थलीन की गोलियों के संपर्क में आने से पालतू जानवर और इंसानों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है. छिपकलियां नेफ्थलीन की तेज़ गंध को सहन नहीं कर पाती हैं और दूर भाग जाती हैं. इन गोलियों को रसोई की अलमारी और सिंक के नीचे रखा जाना चाहिए. खाने पीने के सामानों के आसपास नेफ्थलीन को नहीं रखना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

error: Content is protected !!