माचिश की डिब्बी की तरह पानी में बहते नजर आयी गाड़ियां, फेमस पर्यटन स्थल में कुदरत ने बरपाया कहर..देखें वीडियो

मनाली। भारी बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्यास नदी का ​विकराल रूप देखने को मिला है। यहां पर ब्यास नदी ऊफान पर है और नदी ने हाईवे पर जमकर तांडव मचाया है, मनाली से आगे लेह मनाली हाईवे पर ब्यास नदी अब बहने लगी है, मनाली के सासे हैलिपेड के पास ब्यास नदी का पानी हाईवे पर आ गया है,यहां पर डर का माहौल बन गया है।

 



मनाली से कुछ दूर पहले कुल्लू की तरफ चंडीगढ़ मनाली हाईवे क्षतिग्रस्त होने की खबर है। कुल तीन जगह से मनाली चंडीगड़ हाईवे बंद हुआ है, कुल्लू से मनाली तक हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई है, मनाली के जगतसुख में दुहंगलनाला में आई बाढ़ से एक दुकान बह गई है। प्रशासन ने पर्यटकों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों के समीप ना जाने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

फिलहाल, मनाली से कुल्लू के मध्य कई स्थानों परनेशनल हाईवे तीन क्षतिग्रस्त हुआ है औऱ आवाजाही ठप्प है। कुल्लू में छरूड़ू के पास नदी के बीचों-बीच फसें पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!