ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, जांजगीर में डाॅक्टर्स दिवस एवं सीए दिवस का आयोजन सम्पन्न

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में स्कूल के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल व प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में ‘‘डाॅक्टर्स दिवस‘‘ एवं ‘‘सी.ए. दिवस‘‘ का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के समस्त विद्यार्थी प्रतिभागी रहें। सर्वप्रथम स्कूल प्रागंण में कक्षा बारहवीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा एक गतिविधि के माध्यम से ‘‘डाॅक्टर्स दिवस‘‘ एवं ‘‘डायरिया उन्मूलन जागरूकता‘‘ विषय पर नाटक का मंचन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भूमि बजाज, प्रगति शर्मा, अकांक्षा अग्रवाल, प्रथम राठौर, प्रियंाश पांडे, नमन गंधर्व, आरव द्विवेदी, स्वप्निल सोन आदि बच्चे शामिल रहें। तत्पश्चात् कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए डायरिया निरोधक जागरूकता विषय पर ‘‘पोस्टर मेकिंग‘‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने भिन्न -भिन्न प्रकार के चित्रों के माध्यम से डायरिया के प्रति जागरूकता को व्यक्त किया।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘‘डाॅक्टर्स दिवस‘‘ एवं ‘‘डायरिया उन्मूलन जागरूकता‘‘ विषय पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नवमीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर ‘‘स्लोगन मेकिंग‘‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

तत्पश्चात् नर्सरी, एल.के.जी एवं यू.के.जी के विद्यार्थियों द्वारा डाॅक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिधान में बहुत ही सुंदर रोल प्ले का मंचन किया गया। इस प्ले में बच्चों द्वारा डाॅक्टर की भूमिका एवं महत्पूर्णता को बताया गया। अंत में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के संबंध में विद्यार्थियों को सजग रहने तथा समाज में ‘‘डाॅक्टर्स एवं लेखाकार‘‘ (सी.ए) के कार्य एवं महत्ता के बारे में जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

Related posts:

error: Content is protected !!