Sakti News : बूथ चलो अभियान के तहत उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल पहुंचे जैजैपुर, कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे मौजूद

सक्ती. बूथ चलो अभियान के तहत उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, जैजैपुर विधानसभा के हसौद पहुंचे और बूथ को मजबूत करने और जैजैपुर विधानसभा में कांग्रेस के विधायक बनाने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू मौजूद थे.

 



इस दौरान उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने कहा कि बूथ चलो अभियान के तहत पीसीसी के निर्देश पर जैजैपुर विधानसभा के हसौद में पोलिंग कमेटियों के सदस्यों से मिल रहे हैं, बात कर रहे हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं ने जैजैपुर विधानसभा में कांग्रेस को जिताने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक स्वर्णकार, कांग्रेस नेता कमल किशोर साहू, रविशेखर भारद्वाज, पूर्व विधायक चैनसिंह सामले, राजेश लहरे, युकां के जिला महासचिव विजय चंद्रा, भुवन जांगड़े, विजय बघेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद के अध्यक्ष कुशल कश्यप सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

 

error: Content is protected !!