कभी भी खोले जा सकते हैं बरगी डैम के गेट, नर्मदा के किनारे रहने वालों के लिए हाई अलर्ट जारी

जबलपुर की रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के गेट किसी भी वक्त खोले जा सकते हैं, बांध प्रबंधन ने नर्मदा के तटीय क्षेत्र और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है. वैसे तो बांध की पूर्ण भराव क्षमता 422.76 मीटर की है और अभी बांध का जलस्तर 416.9 मीटर है, लेकिन फिर भी बांध के गेट खोले जा रहे हैं.

 



मैन्यूअल के चलते कर रहे ऐसा

दरअसल बांध के मैन्यूअल के हिसाब से जुलाई के महीने में बांध का जलस्तर 417.5 मीटर ही रखा जाना है. इससे ज्यादा जल स्तर होने पर बांध के गेट खोले जाते हैं. दरअसल बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है. हालांकि अभी भी बरगी बांध करीब 5 मीटर से ज्यादा खाली है, लेकिन जुलाई माह में बांध को 417.5 मीटर से ज्यादा नहीं भरा जा सकता. इसलिए नर्मदा के तटीय और निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

तटों से उठेंगे डेरे और दुकानें

इस अलर्ट के बाद नर्मदा तट ग्वारीघाट और तिलवारा घाट में जमे पंडों के तखत, प्रसाद की दुकानें और नाश्ते की दुकानों के संचालकों को एहतियात बरतने कहा गया है. पानी बढ़ते ही पूरे तट को हर बार की तरह खाली कराया जाएगा.

रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बायां मैसनरी बांध संभाग के कार्यपालन यंत्री अजय सूरे ने बताया कि बरगी जलाशय का जल स्तर रविवार 9 जुलाई की सुबह 8 बजे 416.25 मीटर और शाम 8 बजे 416.90 मीटर रिकॉर्ड किया गया था. शाम 8 बजे की स्थिति में जलाशय में 3 हजार 500 घन मीटर प्रति सेकेंड वर्षा जल की आवक हो रही थी. अजय सूरे ने बताया कि बांध आपरेशनल मैन्युअल के अनुसार बरगी बांध का जल स्तर 31 जुलाई तक 417.50 मीटर रखा जाना निर्धारित है. जलग्रहण क्षेत्र में लगातार वर्षा जल की आवक जारी रही तो बांध का जलस्तर जल्दी ही 417.50 मीटर के ऊपर पहुंच सकता है और जल स्तर को नियंत्रित करने जलद्वारों को कभी भी खोला जा सकता है. रानी अवंतीबाई लोधी सागर (बरगी बांध) का पूर्ण जल भराव स्तर 422.76 मीटर है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!