Monsoon Tips : किचन में आ रहे हैं बरसाती कीड़े तो उन्हें भगाने के लिए इस चीज का करें इस्तेमाल, 1 मिनट में हो जाएंगे गायब

बरसात का मौसम आते ही गर्मी से राहत मिल जाती है. खासतौर से जो लोग किचन में काम करते हैं उनके लिए ये मौसम एकदम परफेक्ट होता है. क्योंकि इस हल्के से ठंडे मौसम में किचन में काम करना आसान हो जाता है. लेकिन इस एक खुशी के साथ एक परेशानी जो सामने आती है वो है कीड़े. इस मौसम में किचन में कीड़ों का आना एक समस्या बन जाती है. ये न सिर्फ किचन को गंदा करते हैं बल्कि खाने की चीजों में गिरने का भी डर रहता है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने किचन को पहले से ही तैयार कर लें ताकि ये कीड़े आपके किचन के आस-पास भी न भटक पाएं.

 



अगर आप भी इन बरसाती कीड़ों परेशान हैं, तो ये उपाय एक बार जरूर अपनाकर देखें. सबसे अच्छी बात है कि इनको भगाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल करना है वो आपके किचन में ही मौजूद हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

हल्दी से कॉकरोच भगाएं
आप कीड़ों को भगाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आप थोड़े से गर्म पानी में 2-3 चम्मच हल्दी डालकर मिला लें. अब इसमें नीम का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें. रात को सोने से पहले इसको पूरे किचन में उन जगहों पर स्प्रे कर दें जहां से ये आ रहे हैं. ऐसा 3-4 दिनों तक हर रोज करें.

हल्दी से चींटी भगाएं
बारिश के दिनों में चींटि​यां अपने बिलों से बाहर निकल आती हैं और किचन में रखी चीजों पर चढ़ जाती हैं. इनको खाने की चीजों से बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच नमक मिलाकर उन सभी जगहों पर छिड़क दें, जहां से चीटीं निकलती हैं. इससे चीटियों पल भर में गायब हो जाएंगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

छोटे कीड़ों को मारने के लिए लौंग
वहीं इसके अलावा छोटे-मोटे कीड़ों को मारने के लिए लौंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप पानी में लौंग का पाउडर डालकर मिक्स कर लें और इसे किचन पर खिड़कियों और दरवाजों के पास छिड़क दें.

ऐसे रखें बरसाती कीड़ों को घर से दूर

साफ – सफाई इन सबके साथ ही अपने किचन की साफ-सफाई का ध्यान रखें. किचन में कचरा ज्यादा दिनों तक ना रखें. हर रोज कचरा बाहर निकालें. साथ ही किचन में झाड़ू-पोछा लगाना बहुत जरूरी है. पोछा लगाने वाले पानी में सिरका या फिनैल मिला लें.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!