Janjgir Big News : बुजुर्ग महिला सूखा रही थी कपड़ा, इस वक्त जो कुछ हुआ, उसने सभी के होश उड़ा दिए, सदमे में डालने वाली खबर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के ख़ोखरा गांव में कपड़ा सूखाते वक्त 60 वर्षीय महिला लक्षन बाई यादव करंट की चपेट में आ गई, जिसे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 



दरअसल, ख़ोखरा गांव के वार्ड नंबर 3 के प्रेमलाल यादव की पत्नी लक्षन बाई यादव, कपड़ा धोने के बाद सूखा रही थी. इसी दौरान वह तरंगित तार की चपेट में आ गई. जिला अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने परिजन का बयान लेकर पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!