Janjgir Big News : तालाब में डूबा मजदूर, होमगार्ड के गोताखोर की टीम ने घण्टे भर किया रेस्क्यू, कुछ पता नहीं चला, झारखंड का रहने वाला है मजदूर, नहाने के दौरान डूबा तालाब में, नैला उपथाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के कापन ग़ांव के तालाब में मजदूर डूब गया. जांजगीर से पहुंची होमगार्ड के गोताखोर की टीम ने घण्टे भर रेस्क्यू किया, लेकिन तालाब में डूबे मजदूर का पता नहीं चला. कल गुरुवार को सुबह से गोताखोरों के द्वारा फिर से उसकी खोजबीन की जाएगी.



दरअसल, झारखण्ड के धनबाद के रहने वाले संजय भुइयां, अन्य मजदूरों के साथ रेलवे लाइन में खम्भे गाड़ने के लिए 2 दिन पहले पहुंचा था. आज दोपहर 3 बजे वह अपने साथी के साथ तालाब में नहाने गया था, जहां तैरते वक्त डूब गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और फिर होमगार्ड के गोताखोर की टीम को जानकारी दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंचकर गोताखोर की टीम ने घण्टे भर तक तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. कल बुधवार की सुबह फिर से उसकी खोजबीन की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में नए सत्र 2026-27 का विद्यारंभ संस्कार द्वारा भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ

error: Content is protected !!